इन्डियन गोल्ड कॉइन इन्डियन गोल्ड कॉइन इन्डियन गोल्ड मॉनेटाईज़ेशन प्रोग्राम का हिस्सा है। यह कॉइन पहला राष्ट्रीय कॉइन होगा जिस पर एक ओर राष्ट्रीय चिन्ह अशोक चक्र और दूसरी ओर महात्मा गांधी का चित्र बना होगा। प्रारंभिक रुप से ये कॉइन्स 5 और 10 ग्राम में उपलब्ध होंगे। 20 ग्राम का बार/बुलियन भी उपलब्ध रहेगा। इन्डियन गोल्ड कॉइन अपने आप में बेजोड़ है, जिसमें एडवान्स्ड एन्टी काउन्टरफ़ीट विशेषताएं और टैम्पर-प्रूफ़ पैकेजिंग होगी जिससे आसानी से रिसाइकलिंग हो सकेगी। कॉइन की विशेषताएं प्योरिटीइन्डियन गोल्ड कॉइन 24 कैरेट प्योरिटी के साथ व 999 फाइननेस के साथ होगा।हॉलमार्क्डसभी कॉइन्स पर बीआईएस (BIS) स्टैन्डर्ड के अनुसार हॉलमार्क होगासुरक्षाटैम्परिंग से बचाने वाली पैकिंग और एडवान्स्ड एन्टी काउन्टरफ़ीट विशेषताएं, इस कॉइन को सुरक्षित और रिसाइकल करने में आसान बनाती हैं।उपलब्धताइस कॉइन को विशेष और अधिकॄत एमएमटीसी आउटलेस्ट के माध्यम से वितरित किया जाएगा। क्यों? हम है वो चीज़, जिसने गांधी को महात्मा बनाया। वो चीज़, जिसके लिए वे हमेशा से लड़े। हम बने हैं सच्चाई और ईमानदारी से। वो चीज़ जिसका प्रतीक है अशोक चक्र। न सिर्फ़ हमारे अधिकार बल्कि हमारे कर्तव्य भी। न सिर्फ़ जिसे बनाया है हमारे पसीने ने, बल्कि हमारी आकांक्षाओं और उपलब्धियों ने भी। हममें ताक़त और टिकाउपन, बराबरी से है। हम हैं गोल्ड। शुद्ध, सशक्त और एक सुनहरे भविष्य के प्रणेता। पेश है इन्डियन गोल्ड कॉइन, भारत का पहला राष्ट्रीय कॉइन। न सिर्फ़ गोल्ड बल्कि कई और गुणों से बना। बना है हमसे। स्त्रोत : वित्त मंत्रालय,भारत सरकार