गुणवत्ता आकलन क्या है (क्यूए)? जैसा कि नाम से पता चलता है, गुणवत्ता आकलन का अर्थ है उस संस्थान के प्रदर्शन की गुणवत्ता का आकलन करना जो सेवाएं उपलब्ध करवाता है। लघु वित्त में हम स्वप्रबंधित लघु वित्त संस्थानों (एसएमएफआईस) की बात करते हैं, एक एसएमएफआई का क्यूए इसके डिजाइन, ढांचे और प्रदर्शन का व्यापक मूल्यांकन करता है। क्या नए/छोटे एसएमएफआई को क्यूए की आवश्यकता होती है नए/छोटे एसएमएफआई को तीव्र गुणवत्ता आकलन की आवश्यकता पड़ सकती है, जो कि एसडब्ल्यूओटी जांच के जैसा ही होता है, न कि विस्तृत मूल्यांकन के। आरएक्यू कार्यक्रम के कार्यान्वयन स्तर, कवरेज और कंवर्जेंस में मुद्दों और क्षमता निर्माण की कमियों को पहचानने में सहायता करता है। क्यूए (रेटिंग) की आवश्यकता क्यों है १.ऋण की योग्यता की गुणवत्ता के लिए २.सुधार के लिए ताकतों और क्षेत्रों को पहचानना ३.क्षमता निर्माण की प्रमुख आवश्यकताओं को पहचानना ४.मुख्य पक्षकारों के सम्मुख सर्वोत्तम व्यवहारों के प्रोत्साहन के लिए गुणवत्ता की जानकारी को बढा़ना ५.प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए आंध्र प्रदेश में एसएमएफआई क्षेत्र के स्तर को बढा़ना, गुणवत्ता मूल्यांकन अपने आप में ही एसएचजी संघ के लिए क्षमता निर्माण है। गुणवत्ता मूल्यांकन को प्रयोग करने वाले कौन हैं आंध्र प्रदेश सरकार, बैंक और अन्य एसएचपीआई (सेल्फ हेल्प प्रमोटिंग इंस्टीट्यूशंस) और एसएचजी संघ/एमएसीएस, एपीएमएएस गुणवत्ता मूल्यांकन का प्रयोग मुफ्त में कर सकते हैं। गुणवत्ता मूल्यांकन में क्या प्रक्रिया शामिल होती है गुणवत्ता मूल्यांकन में गहन और व्यापक आंकड़ों को एकत्र किया जाता है जिनमें प्रमोटिंग संस्थाओं के मुख्य लोगों के साथ बैठकें, जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे घटकों का दौरा, विभिन्न पुस्तकों की समीक्षा और एसएमएफआई से संबंधित रिकॉर्ड्स को संभालना आदि शामिल होता है। आकलन सहयोग से किया जाता है और इसमें प्रमोटिंग संस्थाओं के कर्मचारियों को भी शामिल किया जाता है। आकलन में एसएचजी संघ के उच्च प्रबंधन के साथ संबंध बनाने, बोर्ड सदस्यों, कर्मचारियों और पदाधिकारियों द्वारा संघ के कार्य से संबंधित क्षेत्र आकलन के आखिरी दिन करवाए गए छोटे समूहों के सामूहिक विचार-विमर्श और प्रस्तुतिकरण को सुविधाएं उपलब्ध करवाना शामिल होता है। जहां एसएचजी संघ तीन स्तरीय ढांचा होता है, इसके अतिरिक्त संघ में दो समूह/ग्राम संस्थाओं का मूल्यांकन भी किया जाता है। स्त्रोत पोर्टल विषय सामग्री