परिचय जितनी ज्यादा क्षमता, उतना ही बैकअप यह वास्तविकता है कि भारत में दूरदराज के जिस गाँव में रात को एक बल्ब के जगमगाते ही उसे ‘विद्यूतीकृत गाँव’ घोषित कर दिया जाता है इस दौरान इस बात पर भी विचार नहीं किया जाता कि वह बल्ब कितनी देर जलता है। हालाँकि यह पूरी तरह से अलग मुद्दा है और इस रिपोर्ट का विषय नहीं है लेकिन इसका उल्लेख करना सही होगा क्योंकी हमने जिस उत्पाद का परीक्षण और समीक्षा की है उसकी जड़ें इसी बुनियादी समस्या में हैं जिसे अपर्याप्त या बाधित बिजली आपूर्ति के नाम से जाना जाता है। ऐसे उपकरणों की संख्या बढ़ती जा रही है जो बिजली से चलते हैं लेकिन देश के बहुत से भागों में इन्हें चलाने के लिए पर्याप्त बिजली नहीं है। इसके लिए हमें वैकल्पिक पद्धतियों पर निर्भर रहना पड़ता है जो बिजली न होने पर महत्वपूर्ण उपकरणों को चला सकते हैं। इनमें सबसे आम उपकरण है यूपीएस जो अक्सर बिजली के मुख्य सॉकेट और कंप्यूटर के पॉवर कार्ड के बीच माध्यम का काम करता है। इस रिपोर्ट में प्रासंगिक पहलुओं को अच्छी तरह समझाया गया है जिन्हें यूपीएस के संबंध में जानना जरूरी है। बिजली जाने पर महत्वपूर्ण काम को पूरा करने और उसे सुरक्षित करने के उद्देश्य से पर्याप्त समय तक वर्कस्टेशन – प्राय: जिसमें डेस्कटॉप कंम्यूटर और प्रिंटर शामिल होता है सभी को चालू रखता है यूपीएस, और शायद एकमात्र किफायती समाधान भी है। हालाँकि हमारे बाजार शोध में पता चला कि सबसे आप यूपीएस ऐसे हैं जिनकी क्षमता 600 वी.ए से 1100 वी.ए. होती है और उनका बैकअप समय दस मिनट और एक घंटे के बीच होता है । यूपीएस क्या है? यूपीएस विद्युत ऊर्जा स्रोत है जो बिजली की मुख्य आपूर्ति और हार्डवेयर से जुडा होता है और बिजली खासतौर से कंप्यूटरों, प्रिंटरों और प्रकाश के लिए कुछ उपकरणों पर काम करता है। इस पद्धति का उद्देश्य बिजली जाने पर विशिष्ट भर के लिए लगातार, निर्बाध और स्थिर आपूर्ति बनाए रखना है। यूपीएस बिजली संग्रह करने के लिए बैटरियों का उपयोग करता है। जब बाहरी आपूर्ति चालू होती है, तो इस पद्धति में इनवर्टर ए.सी. (अल्टरनेरटिव करंट) को डायरेक्ट करंट में बदलता रहता है जिसका बैटरी में संग्रहण होता है। जब बिजली की मुख्य आपूर्ति बंद हो जाती है तो संग्रह की गई यह बिजली वापस मूल रूप यानी ए.सी में बदल जाती है और संबंधित जुड़े उपकरणों को बिजली देती नही। रूपांतरण और बिजली भेजने की यह पूरी प्रक्रिया सेकंडों में होती है इसलिए यूपीएस से जुडा उपकरण बिजली जाने पर जरा भी देर में बंद नहीं होता। यूपीएस से जुडा उपकरण यूपीएस की बैकअप क्षमता के आधार पर संग्रहित की गई बिजली पर कुछ मिनट या घंटों भी चल सकता है। हमने संगठित बाजार में सबसे अधिक ख़रीदे और बेचे जा रहे ब्रांडों में से 10 अग्रणी ब्रांडों का पता लगाने के लिए एक शोध किया। फिर, प्रक्रिया के अनुसार हमने यह परिक्षण करने के लिए भेजा कि क्या कि क्या वे निर्धारित मानकों पर खरे उतरते हैं और अपने वायदे पूरे करते हैं। परिक्षण कार्यक्रम परिक्षण कार्यक्रम प्रासंगिक आई. ई. सी. मानक के साथ - साथ अन्य उपभोक्ता मापदंड / उपयोक्ता केन्द्रित मानदंडों के आधार पर विकसित किया गया था। परिक्षण के लिए मानदंड दस्तावेज़ संख्या ईटी – 31 (54 32) जो कि भारतीय मानक ब्यूरो से लिए गए है, यह मुख्य रूप से आई.ई.सी. 62040 – 12008 (निर्बाध बिजली आपूर्ति यूपीएस, के लिए सामान्य एवं सुरक्षा अपेक्षा) तथा आई. ई. सी. 62040 – 31999 पर आधारित है। सामाजिक संपर्क उत्तम विकल्प चुनने के बारे में उपभोक्ताओं की सहायता करने के अलावा इस परिक्षण रिपोर्ट का मकसद बिजली के उपकरण निर्माताओं को पर्यावरण के बारे में भी जागरूक करना है ताकि वे दक्ष और अधिक से अधिक संभव पर्यावरण अनुकूल उत्पाद बनाए। बिजली का कम व्यय और मामूली/कतई अतिरिक्त नुकसान करने वाले सभी ब्रांड हमेशा कंस्यूमर वॉयस रिपोर्ट में उत्तम दर्जे पर रखे जाते हैं। दक्ष उपकरण या गैजेट के द्वारा बचाई गई प्रत्येक वॉट बिजली उपभोक्ता और उपग्रह दोनों के लिए मूल्यवान है। कंस्यूमर वॉयस की सिफारिश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (1000-1100 वी. ए. श्रेणी) एपीसी साइन वेव उत्पन्न करने वाला एकमात्र ब्रांड (अन्य ब्रांड आयताकार वेव उत्पन्न करते हैं जो परिष्कृत उपकरणों को नुकसान पहुंचा सकती है)। 60 मिनट का सबसे अधिक बैकअप समय। न्यूनतम पॉवर इन स्टैंड बाई मॉड। रू.6,499 में, यह अपने गुणों के अनुसार उचित कीमत पर उपलब्ध है। कंस्यूमर वॉयस की सिफारिश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (600 वी.ए. श्रेणी) न्यूमेरिक परीक्षण के परिणाम कार्य प्रदर्शन दक्षता सभी ब्रांडों ने 85 प्रतिशत से अधिक दक्षता स्तर दिखाया। 91.7 प्रतिशत के साथ न्यूमेरिक, 89.59 प्रतिशत के साथ एपीसी और 89.13 प्रतिशत के साथ ल्यूमिनस उत्तम प्रदर्शन वाले सिद्ध हुए। बैकअप समय यूपीएस के संबंध में सबसे महत्वपूर्ण कारकों में से एक उसका बैकअप समय है, बैकअप क्षमता प्रत्यक्ष रूप से उसकी गुणवत्ता के साथ – साथ उसकी बैटरियों की क्षमता के समानुपात होती है। यह भी ध्यान रखना चाहिए कि बैकअप समय उपयोग की अवधि गुजरने पर कम हो जाता है। एपीसी ने 1000-1100 वी.ए. श्रेणी में 60 मिनट का अधिकतम बैकअप समय दिया। 600 वी.ए. श्रेणी न्यूमरिक बैकअप समय में सबसे ऊपर रहा। ब्रांड बैकअप समय क्षमता 1000-1100 वी.ए. एपीसी 1 घंटा 20 मिनट आइवौल 63 मिनट इलनोवा 57 मिनट एशिया पॉवर 55 मिनट माइक्रोटेक 55 मिनट इंटेक्स 52 मिनट जेब्रोनिक्स 50 मिनट क्षमता 600 वी. ए. न्यूमेरिक 15 मिनट ल्यूमिनस 12 मिनट वी-गार्ड 10 मिनट परीक्षित ब्रांड और उनके रैंक रैंक 100 में से कुल अंक ब्रांड मॉडल घोषित क्षमता वी.ए. अधिकतम खुदरा कीमत (रू. में खुदरा कीमत निर्माता/जिनके द्वारा बेचा गया 1 90 एपीएस एपीएस बैंक यूपीएस रू.1100 1100, 8425 6,499 शनैदर इलेक्ट्रिकल 2 88 आइबौल निरंतर 1000 4,490 4,299 बेस्ट आईटी वर्ल्ड 3 84 जेब्रोनिक्स जेब – यू 1000 1000 4,200 4,100 टॉप नोच इन्फ़ोट्रोनिक्स 4 84 एलनोवा टी-1002 1000 6040 5,800 इलनोवा प्रा. लि. 5 83 माइक्रोटेक ट्विन गार्ड 1000 4,890 4,649 माइक्रोटेक इंटरनेशनल 6 83 एशिया पॉवर एपी 1050 + 1000 5,999 5,499 एशिया पॉवरकॉम 7 83 इंटेक्स गामा 1000 5,038 4,899 इंटेक्स टेक्नोलॉजीज 1 88 न्यूमेरिक डिजिटल 600 एक्स 600 2,300 2,100 नोवाटियर इलेक्ट्रिकल एंड डिजिटल सिस्टम्स 2 82 ल्यूमिनस ड्यूओ 600 600 2,599 2,350 ल्यूमिनस पॉवर टेक्नोलॉजीज 3 79 वी-गार्ड सिस्टो 600 600 2,500 2,050 वी – गार्ड इंडस्ट्रीज मुख्य निष्कर्ष दक्षता 85.69 से 91.70 प्रतिशत के बीच पाई गई। न्यूमेरिक (91.7), एपीसी (89.59) और ल्यूमिनस (89.13) ने बेहतर दक्षता दिखाई। एपीसी ने साइन वेव उत्पन्न की, परिक्षण किए गए अन्य सभी ब्रांडो ने आयताकार वेवफोर्म उत्पन्न की। एपीसी 1000-1100 वी.ए. श्रेणी में अधिकतम 80 मिनट का बैकअप समय देता है। 600 वी.ए. श्रेणी में न्यूमेरिक सबसे अधिक बैकअप समय देता है। सभी ब्रांडों में अपेक्षाकृत तेज चेंज – ओवर होता है। स्टैंड बाई मॉड में सबसे कम पॉवर एपीसी में (20 वॉट) तथा सबसे अधिक इंटेक्स में (32 वॉट) मिली। चेज – ओवर समय इसका मतलब बिजली गायब होने के मामले में यूपीएस बैकअप पॉवर पर जाने में तथा बिजली आने पर मुख्य पर वापस लौटने में लिया गया समय। यह समय ऐसा होना चाहिए कि यूपीएस से जुड़े उपकरण में जा रही पॉवर बाथित न हो। परिक्षण किए गए सभी ब्रांडो ने दोनों ही माध्यम के लिए अपेक्षाकृत तेज चेज ओवर समय दिखाया। क्षमता खरीदने से पहले, उपभोक्ताओं को वी.ए. क्षमता के अतिरिक्त वॉट में वास्तविक क्षमता देखनी चाहिए जो दरअसल यर्थाथ पॉवर क्षमता होती है। सभी ब्रांड के लिए वॉट में क्षमता उनकी निर्धारित क्षमता की तुलना में अधिक या मामूली कम (1 वॉट – 10 वॉट) है। इसलिए सभी ब्रांड इस परिक्षण में पास हो गए। 15 प्रतिशत अधिक भार (निर्धारित क्षमता से अधिक) पर अतिभार क्षमता यह पता लगाने के लिए कि क्या यूपीएस अतिभार संभाल सकता है, उनकी निर्धारित क्षमताओं की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक भार डाला गया तथा बैकअप समय लिखा गया। सभी ब्रांड 1 मिनट से 18 मिनट के लिए अतिरिक्त भर सहन करने में सफल रहे। आउटपुट वेव फॉर्म आदर्श रूप से यूपीएस की आउटपुट वेव फोर्म साइनवेव होनी चाहिए क्योंकी यह परिष्कृत उपकरणों के लिए सुरक्षित होती है। हालाँकि परीक्षण में, हमने पाया कि एपीसी के अलावा सभी ब्रांडो ने सी आयताकार वेव उत्पन्न की। केवल एपीसी ने ही साइनवेव उत्पन्न की। इलनोवा और ल्यूमिनस में आयताकार वेव की ऊँचाई बहुत ऊँची होती है इसलिए परिष्कृत उपकरणों के लिए उनसे बचना चाहिए। आउटपुट वोल्टेज माइक्रोटेक को छोड़कर सभी ब्रांडों (228.4 वाल्ट पर, लेकिन सीमा के अंदर) ने 230 वाल्ट के अपने संबंधित निर्धारित वोल्टेज आउटपुट उपलब्ध कराया। आवृति स्वीकार्य सहनशक्ति के साथ यूपीएस की आवृति 50 हार्टज होने चाहिए। आउट पुट आवृति भी स्थिर होने चाहिए। सभी ब्रांड इन परीक्षणों में पास हो गए। संबंधित इलेक्ट्रिक परिक्षण (अतिरिक्त खपत, टीएचडी, बैटरी चार्जिंग/इनपुट पॉवर/वोल्टेज पॉवर इन स्टैंड बाई मॉड यह बैटरी के पूरी तरह चार्ज होने पर बिजली की खपत के संदर्भ में है, इसलिए यह कम से कम होनी चाहिए। परिक्षण किए ब्रांडों ने अतिरिक्त खपत 20 वॉट और 32 वॉट के बीच दिखाई। एपीसी ने सबसे कम 20 वॉट की बिजली की खपत दिखाई जबकि 32 वॉट के साथ इंटेक्स ने सबसे अधिक अतिरिक्त खपत दिखाई। टोटल हार्मोनिक डिस्टोर्शन संपुर्ण अनुरूप विकृति यानी टोटल हार्मोनिक डिस्टोर्शन (टीएचडी) पांच प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए क्योंकी यह ऑडियो – विडियो गैजेट के ध्वनि गुण को प्रभावित कर सकता है। परिक्षण किए गए ब्रांडो में संपुर्ण अनुरूप विकृति 25 से 48 के बीच थी इसलिए यह परेशानी की बात नहीं और आस पास में चलने वाले इलेक्ट्रोनिक गैजेट इससे बाधित नहीं होगें। बैटरी चार्जिंग यूपीएस में निर्मित चार्जर निर्माता द्वारा घोषित समय में पूरी तरह से डिस्चार्ज बैटरी की दशा/ स्थिति यूपीएस के सामने वाले पैनल पर दिखाई देती है। 1000 वी.ए. क्षमता में, आइवौल और जेब्रोनिक्स बैटरी को चार्ज करने के लिए कम समय लेते हैं (क्रमश: 6.10 घंटे और 6.20 घंटे) एशिया पॉवर 12 घंटे से अधिक समय लेता है। 600 वी.ए. क्षमता में, न्यूमेरिक सिर्फ 4.10 घंटे में बैटरी को चार्ज कर देता है। वी- गार्ड सबसे अधिक 6 घंटे का समय लेता हैं। सुरक्षा परिक्षण (सहनशक्ति/तापमान/उच्च वोल्टेज/विद्युत रोधन प्रतिरोध/बिजली का झटका) सहनशक्ति 10 चक्रों के लिए सहनशक्ति परिक्षण किया गया। प्रत्येक चक्र में यूपीएस को साथ घंटे तक चार्ज और एक घंटे के लिए डिस्चार्ज किया गया। सभी ब्रांड सहनशक्ति परिक्षण में खरे उतरे। उच्च वोल्टेज यह पता लगाने के लिए परिक्षण किया गया कि क्या यूपीएस 50 हर्ट्ज पर एक मिनट तक 1500 वाल्ट का वोल्टेज सहन कर लेगा। सभी ब्रांड इस परिक्षण में सफल हो गए। तापमान वृद्धि सभी ब्रांडों के परिक्षण यह पता लगाने के लिए किए गए कि क्या 50 प्रतिशत चार्जिंग के बड उनके तापमान में अभूतपूर्व वृद्धि होती है। कमरे के तापमान में वृद्धि मापी गई। चार्जिंग के दौरान किसी भी ब्रांड का तापमान 40 डिग्री सेल्शियस से अधिक नहीं हुआ । आइल सभी ब्रांड सुरक्षित माने गए। कार्य प्रदर्शन परिक्षण भारांक % एपीसी आइबौल जेब्रोनिक्स इलनोवा दक्षता 14 1251 12.28 12.29 12.30 पूर्ण निर्धारित भार पर बैकअप समय 15 1333 12.60 9.99 1.14 चेंज ओवर समय 6 5.59 5.45 5.26 5.54 आउटपुट वोल्टेज 2 94 1.96 1.98 1.99 आवृति 2 99 2 1.97 1.97 क्षमता 5 5 5 5 5 अतिभार क्षमता 3 2.26 2.63 2.26 2.26 आउटपुट वेव फॉर्म 4 4 2 2 1.4 सामान्य परिक्षण पैकिंग पैकिंग सुविधाजनक ढंग से संभालने में सक्षम होनी चाहिए तथा यूपीएस को परिवहन और भंडारण के दौरान किसी नुकसान या क्षति से बचाने में सक्षम होनी चाहिए। एपीसी की पैकिंग बहोत अच्छी पाई गई, उसके बाद माइक्रोटेक और वी-गार्ड का स्थान रहा। मार्किंग अनिवार्य सूचना में निर्माता का स्रोत, क्रम संख्या, निर्माण की तिथि, चेतावनी/गांरटी समय और निर्धारित वोल्टेज और हर्ट्ज क्षमता शामिल होती है। परीक्षण किए गए सभी ब्रांडों में संबंधित सूचना थी। निर्देश पुस्तिका, (परिक्षण किए गए सभी ब्रांडों में यह सिर्फ अंग्रेजी में होती है), में संस्थापन, बैटरी चार्जिंग और रख –रखाव) और सुरक्षा के लिए निर्देशों के साथ टर्मिनल, घटक और सब- असेंब्लिज दिखाते हुए आन्तरिक कनेक्शन का योजनाबद्ध रेखाचित्र होना चाहिए। वी-गार्ड की निर्देश पुस्तिका में सबसे कम जानकारी पाई गई। हमरा निष्कर्ष है कि यदि पीसी, लैपटॉप इत्यादि चलाना हो तो न्यूनतम 1000 वी. ए की उच्च क्षमता का यूपीएस खरीदना चाहिए तथा बिजली गायब होने के दौरान इस्तेमाल के लिए अन्य समर्पित बाह्य उपकरण भी होने चाहिए। वास्तविक क्षमता और बैकअप समय के मामले में, एपीसी ब्रांड बहुत अच्छा है (पूर्ण निर्धारित भर इस्तेमाल पर 80 मिनट के बैकअप समय) आइबौल ब्रांड हमारे परिक्षण में 63 मिनट चला जबकि 1000 वी.ए. क्षमता के शेष पांच ब्रांडों ने एक घंटे से कम ( 52 से 57 मिनट) का बैकअप समय दिया। 600 वी. ए. क्षमता के ब्रांड ने सिर्फ 10-15 मिनट का बैकअप समय दिया । स्रोत: उपभोक्ता कार्यों के मंत्रालय, भारत सरकार