कोई भी यह नहीं चाहेगा कि किसी की गाढ़ी कमाई, या चल या अचल संपत्ति उसकी मौत के बाद गलत हाथों में चली जाए। अगर आप ने समय रहते अपनी वसीयत नहीं की, तब हो सकता है कि आप की जीवनभर की कठोर मेहनत से कमाई हुई धनसंपत्ति पराए हाथों में चली जाए अथवा आप के बच्चों के बीच में मनमुटाव और झगड़े पैदा कर दे। इसलिए, इस वीडियो में यह समझाया गया है कि वसीयत लिखने के लिए किन चरणों की आवश्यकता होती है। अधिकांश सामान्य प्रश्नों को हल करने की कोशिश की गई है। वसीयत को कैसे शुरू करें? क्या कोई सादे कागज पर वसीयत लिख सकता है? क्या इसे पंजीकृत करवाना आवश्यक है? अन्य समान कानूनी पहलू क्या हैं? किसी के जीवन में कितनी बार कोई वसीयत लिख सकता है? आदि। स्रोत : सीनेजर्स क्लब