व्योश्रेष्ठ सम्मान- परिचय वृद्धजनों, विशेषकर निराश्रित वरिष्ठ नागरिकों के हितों के लिए महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करने में लगे विख्यात वरिष्ठ नागरिकों तथा संस्थाओं के प्रयासों का सम्मान करने के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने विख्यात वरिष्ठ नागरिकों एवं संस्थाओं को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने के लिए व्योश्रेष्ठ सम्मान” योजना प्रारंभ की गई। संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रयास 1992 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1999 को "अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन वर्ष" के रूप में मनाने तथा "सभी आयु वर्गों का एक समाज" शीर्षक को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया । अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (आईडीओपी) प्रतिवर्ष संसार भर में 1 अक्तूबर को मनाया जाता है । यह दिवस हमारे वरिष्ठ नागरिकों के योगदान, बुद्धिमता, प्रतिष्ठा तथा जरूरतों को समझने तथा उनके कल्याण को सुनिश्चित करने के हमारे प्रयासों को पुनः समर्पित करने का अवसर प्रदान करता है। तथा चूंकि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, जो वृद्धजनों के हितों के लिए नोडल मंत्रालय है, प्रतिवर्ष 1 अक्तूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाता है । इसे सक्रिय तथा उत्पादक वृद्धावस्था की संकल्पना को प्रोत्साहन करने का सुअवसर मानते हुए वर्ष 2005 में उन प्रतिष्ठित वरिष्ठ नागरिकों तथा संस्थाओं को व्योश्रेष्ठ सम्मान प्रदान करने का निर्णय लिया गया था जो वृद्धजनों, विशेषकर निराश्रित वरिष्ठ नागरिकों के लिए उनकी सेवाओं के लिए पहचाने गए थे । आवेदन यह योजना उन संस्थाओं और व्यक्तियों के लिए है जिन्होंने वृद्धजना, विशेषकर निराश्रित वरिष्ठ नागरिकों के हितों के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं । उद्देश्य (क) पिछले दशक में वृद्धावस्था के विषय तथा संबंधित मुद्दों ने अत्यधिक महत्व तथा ध्यान आकर्षित किया है। व्योश्रेष्ठ सम्मान–वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार की योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकार की चिन्ता तथा समाज में उनके वैध स्थान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य के साथ वरिष्ठ नागरिकों की ओर उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाएगी। यह युवाओं को समाज तथा राष्ट्र निर्माण में वृद्धजनों के योगदान को समझने का अवसर भी प्रदान करेगी । (ख) "वयोश्रेष्ठ सम्मान" वृद्धजनों विशेषकर निराश्रित वरिष्ठ नागरिकों, के हितों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले विख्यात वरिष्ठ नागरिकों तथा संस्थाओं को प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं का चयन विभिन्न क्षेत्रों से किया जाएगा तथा नामांकन सरकारी तथा गैर-सरकारी एजेंसियों से आमंत्रित किए जाएंगे। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (इसके पश्चात् इसे "मंत्रालय" के नाम से जाना प्रतिष्ठित गैर-सरकारी संगठनों, राष्ट्रीय वृद्धजन परिषद तथा विख्यात व्यापार संघों जैसे फिक्की, भारतीय उद्योग परिसंघ, एसोचैम, आदि के सदस्यों से नामांकन आमंत्रित करेगा। विवरण (1)व्योश्रेष्ठ सम्मान प्रतिवर्ष तेरह श्रेणियों के लिए प्रदान किया जाएगा। इस सम्मान के प्राप्तकर्ताओं की घोषणा प्रतिवर्ष 1 सितम्बर को की जाएगा तथा1 अक्तूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी में पुरस्कार में एक प्रस्शित पत्र, एक फलक तथा समय-2 पर लिए गए निर्णय के अनुसार कुछ श्रेणियों में नकद पुरस्कार भी शामिल है। यह पुरस्कार देश के किसी भी भाग की विख्यात अथवा उत्कृष्ट संस्था अथवा संगठन और व्यक्तियों को प्रदान किया जाएगा। स्त्रोत: सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार