बाढ़ से पहले बाढ़ के प्रति तैयारी करने के लिए, आप यह करें: बाढ़ की सम्भावना वाले क्षेत्र में निर्माण से बचें जब तक आप अपने घर का स्तर उठाकर उसे मजबूत न कर लें। अगर बाढ़ के प्रति लिए अति-संवेदनशील हों तो भट्टी, पानी के हीटर और बिजली के पैनल का स्तर उठा दें। अपने घर की नालियों से बाढ़ का पानी घुसने से रोकने के लिए सीवर जाल में “चेक वॉल्व” स्थापित करें। समुदाय के अधिकारियों से संपर्क कर पता लगाएं कि क्या वे आपके क्षेत्र में बाढ़ का पानी घरों में घुसने से रोकने के लिए बाधाओं (लेवीज़, बीम या बाढ़्रोधी दीवार) का निर्माण करने की योजना बना रहे हैं। अपने तहखाने में दीवारों को टपकने से बचाने के लिए वॉटरप्रूफिंग यौगिकों द्वारा सील करें। बाढ़ के दौरान यदि आपके क्षेत्र में बाढ़ की संभावना हो, तो आप यह करें: सूचना के लिए रेडियो या टीवी सुनें। इस बात के लिए सतर्क रहें कि अचानक बाढ़ आ सकती है। यदि अचानक बाढ़ की कोई भी संभावना हो, तो तुरंत उच्च भूमि की ओर चले जाएं। जाने के लिए निर्देश की प्रतीक्षा न करें। धाराओं, जल निकासी चैनलों, घाटियों, जैसे अचानक बाढ़ के लिए जाना जाते क्षेत्रों के बारे में जानकारी रखें। इन क्षेत्रों में बारिशी बादलों या भारी बारिश बाढ़ जैसी विशिष्ट चेतावनी के बिना भी अचानक बाढ़ आ सकती है। यदि आपको स्थान खाली करने की तैयारी करनी हो, तो यह करें: अपना घर सुरक्षित रखें। यदि आपके पास समय हो, तो बाहरी फर्नीचर को अन्दर ले आएं। आवश्यक वस्तुओं को ऊपरी मंज़िल पर स्थानांतरित कर दें। यदि निर्देश दिया जाए तो यूटिलिटीज़ को मुख्य स्विच या वाल्व से बन्द कर दें। बिजली के उपकरणों का कनेक्शन काट दें। यदि आप गीले हों या पानी में खड़े हों तो बिजली के उपकरणों को नहीं छुएं। यदि आपको अपना घर छोड़ना पड़े तो ये निकासी युक्तियाँ याद रखें: चलते पानी से नहीं गुज़रें। छह इंच गहराई का पानी आपको गिरा सकता है। यदि आपको पानी में चलना पड़े तो उस जगह चलें जहां पानी चलायमान नहीं हो। आपके सामने की जमीन की दृढ़ता की जांच करने के लिए एक छड़ी का उपयोग करें। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में वाहन चालन नहीं करें। यदि आपकी कार के आसपास बाढ़ के पानी का स्तर बढ़्ता है, तो सुरक्षित तरीके से कर पाने पर कार का परित्याग कर उच्च भूमि पर चले जाएं। आप और आपका वाहन जल्दी ही बह सकते हैं। बाढ़ में वाहन चालन से जुड़े तथ्य जब बाढ़ की स्थिति में वाहन चलाते समय निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं को याद रखें: छह इंच गहराई का पानी अधिकांश यात्री कारों की निचली सतह तक पहुंच जाएगा और नियंत्रण को विफल करने के साथ-साथ सम्भावित रूप से वाहन को बन्द कर देगा। एक फुट गहराई के पानी में कई वाहन तैरने लगेंगे। दो फीट गहराई का बहता पानी स्पोर्ट यूटिलिटी वेहिकल (एसयूवी) सहित ज्यादातर वाहनों को बहाकर ले जा सकता है। बाढ़ के बाद बाढ़ के बाद की अवधि के लिए निम्नलिखित दिशा निर्देश हैं: समुदाय के पानी की आपूर्ति पीने के लिए सुरक्षित है या नहीं यह जानने के लिए समाचार रिपोर्ट सुनें। बाढ़ के पानी से बचें; वह तेल, पेट्रोल, या मल युक्त पानी से दूषित हो सकता है। पानीभूमिगत या ज़मीन पर गिरी विद्युत लाइनों से करंट युक्त भी हो सकता है। बहते पानी से बचें। उन क्षेत्रों की जानकारी रखें जहां बाढ़ का पानी उतर चुका हो। सड़क कमजोर हो सकती हैऔर कार के वजन से ढह सकती है। ज़मीन पर गिरी विद्युत लाइनों से दूर रहें, और उनके बारे में बिजली कंपनी को सूचित करें। घर केवल तभी लौटें जब अधिकारियों द्वारा सुरक्षित स्थिति का संकेत दे दिया जाए। अगर कोई इमारत बाढ़ के पानी से घिरी हो तो उससे बाहर रहें। इमारतों में प्रवेश करते समय अत्यधिक सावधानी बरतें; वहाँ छुपा हुआ खतरा हो सकता है, विशेष रूप से नींव में। यथाशीघ्र क्षतिग्रस्त सेप्टिक टैंकों, सेसपूलों, गड्ढों और लीचिंग प्रणालियों की मरम्मत करें। क्षतिग्रस्त सीवेज प्रणालियां स्वास्थ्य के लिए गम्भीर खतरा उत्पन्न करती हैं। जो कुछ भी गीला हो गया हो उसे स्वच्छ और कीटाणुरहित करें। बाढ़ का पानी उतरने के बाद शेष कीचड़ में मल और रसायन शामिल को सकते हैं। बाढ़ की शब्दावली जानें बाढ़ से जोखिम की पहचान करने में मदद के लिए इस शब्दावली से स्वयं को परिचित करें: बाढ़ पर नज़र रखना: बाढ़ संभव है। जानकारी के लिए NOAA मौसम रेडियो, वाणिज्यिक रेडियो, या टेलीविजन लगाएं। अचानक बाढ़ पर नज़र रखना: अचानक बाढ़ संभव है। उच्च भूमि पर जाने के लिए तैयार रहें। जानकारी के लिए NOAA मौसम रेडियो, वाणिज्यिक रेडियो, या टेलीविजन लगाएं। बाढ़ की चेतावनी: बाढ़ आ चुकी है या जल्द ही आने वाली है; अगर जगह खाली करने की सलाह दी गई हो, तो ऐसा तुरंत करें। अचानक बाढ़ की चेतावनी: अचानक बाढ़ उत्पन्न हो रही है; पैदल चलकर तुरंत ऊंची जमीन की तलाश करें।