क्या करें जंगलों में गर्मी के मौसम के दौरान सूखे कूड़े को एकत्र न होने दें। आग के चारों ओर खुदाई या पानी द्वारा घेरा बनाने का प्रयास करें, यदि संभव नहीं हो तो अग्निशमन कर्मियों को बुलाएँ। आग के दौरान अग्रिम जानकारी के लिए नियमित रूप से रेडियों सुनें और आवश्यक निर्देशों एवं सलाह का पालन करें। अपने परिवार व आसपास के लोगों को आग से होने वाले नुकसानों की जानकारी दें। > जंगल में अचानक आग से डरें नहीं, शांत रहें, धैर्य रखें, समुदाय को समस्या पर धैर्य से काबू पाने के लिए प्रोत्साहित करें। क्या न करें सुलगती हुई सिगरेट, बीड़ी इत्यादि जंगल में ना फेंके। जंगल या उसके आसपास जलती लकड़ी इत्यादि ना छोड़ें। आग के दौरान जंगल में प्रवेश ना करें। जंगल या आसपास पिकनिक के दौरान भोजन बनाने के पश्चात आग को पूर्णरूप से बुझा दें। स्त्रोत: राष्ट्रीय आपदा प्रबंध संस्थान,गृह मंत्रालय,भारत सरकार।