स्व-गणना (Self-Enumeration-SE) जनगणना में एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से निवासियो को अपनी जनसंख्या गणना संबंधी जानकारी ऑनलाइन भरने और प्रस्तुत करने का विकल्प दिया जाता है। स्व-गणना (SE) केवल उसी स्थान पर की जानी चाहिए जहाँ संबंधित व्यक्ति का परिवार निवास करता है। यदि परिवार के अलग-अलग स्थानों पर एक से अधिक मकान हैं, तब भी स्व-गणना केवल उसी स्थान पर की जानी चाहिए जहाँ परिवार सामान्यतः निवास करता है। संबंधित राज्य/संघ राज्य क्षेत्र के लिए अधिसूचित अवधि के अनुसार, घर-घर जाकर की जाने वाली जनसंख्या गणना की अवधि से ठीक पहले स्व-गणना पोर्टल 15 दिनों के लिए खुला रहेगा। स्व-गणना की प्रारंभ तिथि और सक्रिय अवधि पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। पाँच सदस्यों वाले परिवार के लिए इस प्रक्रिया में लगभग 45 मिनट लग सकते हैं। स्व-गणना करने से पहले पोर्टल के प्रारंभिक पृष्ठ (Landing Page) पर उपलब्ध प्रश्नावली को पढ़ने और आवश्यक जानकारी तैयार रखने का अनुरोध किया जाता है। सफलतापूर्वक प्रस्तुत करने के बाद, "P" से आरंभ होने वाली 11 अंकों की एक विशिष्ट स्व-गणना आईडी (SE ID) उत्पन्न होगी। नमस्ते। देश भर में जनगणना शुरू हो चुकी है। आप अपनी सुविधा के अनुसार स्वगणना भी कर सकते हैं। आइए हम स्वगणना पोर्टल को सरल रूप में समझें। यह आपकी सुविधा का विकल्प है। प्रगणक यानी एनुमरेटर भी बाद में आपके घर आएंगे। पहले राज्य और भाषा चुने। चुनी हुई भाषा बाद में नहीं बदलेगी। मोबाइल नंबर और कैप्चा भरकर आगे बढ़ें। संदेश में आया ओटीपी भरें और उसकी पुष्टि करें। दिया गया नंबर पहले चरण वाले नंबर से मिलान होने पर घर के स्थान की जानकारी आ जाएगी। सही हो तो पुष्टि करें। नंबर ना मिले या घर बदल गया हो तो घर पर मोबाइल से अपनी जगह लेने की अनुमति दें यामैप में खुद से चुनें निशान जांचें और पुष्टि करें। पहले छह सवाल घर के सदस्यों की पहचान और उनके रिश्तों के बारे में हैं। पहले मुखिया का पूरा नाम फिर बाकी सदस्यों के पूरे नाम एक-एक करके। उदाहरण में मीना मुखिया हैं। संजय उनके पति, सरला मां, अनन्या बेटी और रोहन बेटा हैं। रिश्ता मुखिया से चुने। रवि के लिए भाई चुनेंगे। अब लिंग के लिए स्क्रीन पर दिया सही विकल्प चुनें। जन्म की तारीख भरें। उम्र यानी पिछले जन्मदिन पर पूरे हुए साल। एक साल से छोटे बच्चे की उम्र शून्य होगी। अभी की वैवाहिक स्थिति के लिए स्क्रीन पर दिया सही विकल्प चुने। पहली शादी के समय पूरे हुए साल भरें। शादी नहीं हुई तो यह सवाल लागू नहीं है। सभी सदस्यों के लिए पहले छह सवाल भरकर सहेजें। सभी के नाम आ जाएं तभी आगे बढ़ें। कोई छूटे नहीं। अब एक सदस्य चुनें। उसके बाकी हिस्से भरें। यहां बचा हुआ काम भी दिखेगा। जीवन साथी, राष्ट्रीयता, धर्म और जाति की जानकारी से आबादी की सामाजिक तस्वीर समझी जाती है। यहां चुने हुए सदस्य के माता-पिता की जानकारी है। इसी घर में हो तो सूची से नाम चुने। दिव्यांगता की सही जानकारी सुलभ सुविधाओं की जरूरत समझने [संगीत] में मदद करती है। अब भाषाओं और पढ़ाई की जानकारी। उदाहरण में अनन्या बीए में पढ़ रही हैं लेकिन सबसे ऊंची पास की हुई परीक्षा 12वीं है। यहां वही भरें। मान लें संजय का जन्म पटना में हुआ। दिल्ली से पहले पटना में रहते थे। दिल्ली नौकरी के लिए आए। यहां पूरे हुए साल [संगीत] और स्थाई पता भी भरे। बच्चों के जन्म की जानकारी मां और बच्चे की जरूरतें समझने में मदद करती है। अब कोविड टीकाकरण बैंक खातों और पहचान संबंधी जानकारी जो उपलब्ध हो सही [संगीत] से भरें। हर सदस्य का नाम चुनें। उसके बाकी हिस्से भरकर सहेजें। कोई उलझन हो तो मदद का निशान या सहायता नंबर से मदद लें। जमा करने से पहले हर सदस्य की जानकारी दोबारा जांच लें। जरूरत हो तो सुधारें। जमा होने के बाद आप ऑनलाइन बदलाव नहीं कर सकेंगे। अब पुष्टि [संगीत] करके पूरे परिवार की जानकारी जमा करें। यह आपकी ऐसी आईडी है। इसे संभालें और घर के सदस्यों से साझा करें। जब एनुमरेटर आपके घर आए तो अपनी ऐसी आईडी उन्हें दें। यदि इसमें सुधार की आवश्यकता है तो आप एनुमरेटर को बता सकते हैं। जनगणना में आपका योगदान जरूरी है। हमारी जनगणना हमारा विकास। नमस्ते।